रांची: गोला के चर्चित आईपीएल गोली कांड में पांच साल की सजा काट रहीं रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी ने हजारीबाग सेंट्रल जेल से पत्र लिखा है। शनिवार को ममता देवी के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया गया। इसमें उन्होंने उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की है।

उन्होंने कहा है कि मैं यह पत्र जेल के अंदर एक कमरे से लिख रही हूं, पत्र को लिखते हुए बहुत पीड़ा है, दर्द है। सलाखों के पीछे लाखों लोगों का प्यार और अपना पन मुझे हौसला दे रहा है जेल के सन्नाटे के बीच मन के भीतर बहुत शोर है।

जिस आतंक, गुंडाराज, माफियाराज, अवसरवादियों के सिंडिकेट को 2019 में आप सबों ने उखाड़ फेंका था, वे हमारी जीत की इबारत को बर्दाश्त नहीं कर पाए। साजिश षड्यंत्र के तहत जेल जाना पड़ा, वे हमेशा आम लोगों के संघर्ष के लिए जेल जाने को तैयार हैं।

2019 से 2022 तक जब तक मैं विधायक रहीं, हमेशा बेहतर करने का प्रयास की कोशिश रही कि सभी का भला कर सकूं। उन्होंने उप चुनाव में रामगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा है कि माफिया, गुंडा और आतंक का राज फिर से स्थापित न हो पाए, इसका ख्याल रखिए।

उपचुनाव का संघर्ष हम सभी का साझा संघर्ष

इस उप चुनाव में हम सभी को साझा संघर्ष करना है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो ने कहा कि ममता देवी ने जेल से पत्र लिखा था, इस पत्र को उन लोगों ने प्रिंट करवाकर उनके फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...