Rain Alert in Jhrakhand: कई जिलों में तेज बारिश और ओले पड़ने का ऑरेंज और यलो अलर्ट

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। बोकारो, हजारीबाग में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज 13 फरवरी और 14 फरवरी को अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की स्थिति 15 फरवरी तक रहने के आसार हैं।

वहीं मौसम केंद्र रांची की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 13 फरवरी को पलामू समेत चार जिलों के विभिन्न हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में जोरदार बारिश और ओले पड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर किसानों और पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह जारी की गई है। हजरीबाग, गुमला, लोहरदगा और कोडरमा में कुछ जगहों पर ओले पड़ सकते हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। इस वजह से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज होगी। 16 फरवरी से एक बार फिर आसमान साफ हो जाएगा और दिन में धूप खिलेगी। उसके बाद दिन और रात का तापमान बढ़ेगा।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story