गढ़वा । आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक परिसदन भवन सर्किट हाउस गढ़वा में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने किया। बैठक में पार्टी के प्रधान सचिव विकास कुमार द्वारा पिछले दिनों गढ़वा के प्रभारी के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना साथ ही रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार को पार्टी से निष्कासित करने के विषय इसके पूर्व 7 मार्च को विधानसभा घेराव के दौरान भी गढ़वा प्रभारी जी को आजसू पार्टी गढ़वा का ग्रुप में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था।

कुछ माह पूर्व में भी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के विरोध में संतोष केसरी जिला कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नंदू ठाकुर को फोन कर कर दीपक शर्मा के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर बहुत कुछ बातें कही गई थी लाख समझाने के बावजूद भी अपने चरित्र में बदलाव नहीं कर पा रहे थे। इन सभी विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई जिसके बाद सर्वसम्मति से प्रधान सचिव विकास कुमार को पद मुक्त करते हुए पार्टी से उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

बैठक में मार्च माह के अंत तक मेराल चिनिया रमकंडा रमुना प्रखंड तथा नगर परिषद गढ़वा कमेटी का गठन करने को लेकर उन सभी क्षेत्रों के प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
रामगढ़ में हो रहे उपचुनाव में गढ़वा जिले से प्रमुख नेतागण चुनाव प्रचार का कमान संभालने जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में रामगढ़ जाएंगे। यह चुनाव हेमंत सरकार के ताबूत में कील ठोकने के बराबर होगी। जहां एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी सुनीता चौधरी का भारी मतों से विजयी होगा।

रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार अपने पद पर बने रहेंगे तथा उन्हें यह निर्देश दिया गया कि बाकी बचे पंचायत समिति का गठन 2 माह के अंतराल तक कर लिया जाए।
महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रीता देवी को महिला मोर्चा का फरवरी माह के अंत तक मेराल एवं गढ़वा प्रखंड कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव का समय काफी कम है इसलिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचने की एक बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए उस कमेटी का गठन किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा पार्टी के केंद्रीय सदस्य श्रीमती चंपा देवी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अफजल अंसारी जिला कोषाध्यक्ष संतोष केसरी गोरखनाथ चौधरी आशीष जयसवाल वरिष्ठ नेता नंदू ठाकुर डंडई प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान रंका प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी वरिष्ठ नेता दशरथ चौधरी बिरजू चंद्रवंशी मेराल प्रखंड अध्यक्ष हामी दुल्हन सारी जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता जिला सचिव लाल मोहम्मद अंसारी सुनील चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
दीपक शर्मा
जिला अध्यक्ष
आजसू पार्टी गढ़वा

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...