राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत

रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे ओडिशा चली जाएंगी.

रांची एयरपोर्ट से मनातू तक कड़ी सुरक्षा

रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू तक जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक एयरपोर्ट से मनातू तक सड़क के सभी कट बंद कर दिये गये हैं. वहां सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद वे सभी कट खोल दिए जाएंगे।

Related Articles

close