धनबाद: होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) नंदकिशोर गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं 22 थाना क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी थाना में मोबाइल टीम मौजूद रहेगी।

होली के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ राजेश कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू प्रभार में रहेंगे। धनबाद में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविन्द कुमार बिन्हा, चिरकुंडा ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए डीपीओ महेश भगत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा पीतांबर सिंह खेरवार, तोपचांची ज़ोन के तोपचांची व गोमो में उमा शंकर सिंह सहायक आयुक्त उत्पाद तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची जयराम प्रसाद, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में रामेश्वर सिंह कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी अभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में भूमि सुधार उप समाहर्ता सतीश चंद्रा तथा डीएसपी मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडेय, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे।

22 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, चिरकुंडा, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर एवं कतरास थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

7 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 8 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

होली के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 7 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 8 मार्च की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217, 2311107 है। जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष में 18 दंडाधिकारियों व 12 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एक शिफ्ट में 6 दंडाधिकारी व 4 पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में एक अग्निशमन दस्ता भी उपस्थित रहेगा।

सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में निर्बाध पेयजल आपूर्ति व विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, सहित अन्य विषय के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया वह विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर बनाने का भी निर्देश दिया है। वही जिले के सभी देशी-विदेशी, मसालेदार शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट इत्यादि को बंद रखने का निर्देश है। शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। सभी पुलिस थाना एवं ओपी के प्रभारी एवं रेल थाना के प्रभारी अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली रेल, बस एवं अन्य सभी प्रकार के यात्री वाहनों के प्रति विशेष निगरानी ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...