PM Kisan Yojana: करोड़ों किसानों को बड़ी राहत, जल्द आ सकती है 20वीं किस्त — जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त 20 जून 2025 को पात्र किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा सकती है, हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

PM Kisan Yojana:केवल पंजीकृत किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल वही किसान 20वीं किस्त के पात्र होंगे, जिन्होंने अपनी किसान रजिस्ट्री पूरी कर ली है। यानी अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।

गांवों और तहसीलों से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, कई किसान अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। एक उदाहरण के तौर पर, एक तहसील क्षेत्र में 66,900 पात्र किसानों में से सिर्फ 35,429 ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि करीब 30,000 से अधिक किसान छूट सकते हैं।

PM Kisan Yojana:रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

किसान निम्न माध्यमों से पंजीकरण कर सकते हैं:

  • ‘किसान रजिस्ट्री यूपी’ मोबाइल ऐप

  • आधिकारिक किसान रजिस्ट्री पोर्टल

  • किसी भी जन सेवा केंद्र (CSC)

  • पंचायत सहायक, लेखपाल, कृषि तकनीकी सहायक या कृषि सखियों की मदद से

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड

  • खतौनी की गाटा संख्या (भूमि का विवरण)

PM Kisan Yojana:पीएम-किसान योजना का लाभ क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार भारत के पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि तीन किश्तों में — हर चार महीने में 2,000 रुपये — सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

PM Kisan Yojana:महत्वपूर्ण सुझाव:

  • जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें

  • पीएम किसान पोर्टल या CSC पर जाकर आवेदन की स्थिति चेक करें

  • बैंक खाता और आधार लिंकिंग की स्थिति भी सुनिश्चित करें

Related Articles