लेंगपुई। भारत में एक विमान हादसे की खबर है। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी आयी है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिजोरम के लेंगपुई में आज (23 जनवरी) एक विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जानकारी के मुताबिक, यह बर्मा की सेना (तात्पदौ) का एक विमान है, जो लेंगपुई हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया। विमान में पायलट के साथ 14 लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

म्यांमार सेना का यह विमान एयरपोर्ट पर उतरने के तुरंत बाद हादसे का शिकार हो गया। विमान में पायलट के अलावा 14 लोग थे। बताया जा रहा है कि यह सैन्य विमान पिछले हफ्ते भारत-म्यांमार सीमा पर घुस आए सैनिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए मिजोरम आया था। चुनौतीपूर्ण लैंडिंग क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध लेंगपुई का टेबल टॉप रनवे इस घटना का कारण बना।

भारत ने सोमवार को 184 म्यांमार सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया, जो पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोही समूह के साथ गोलीबारी के बीच मिजोरम भाग गए थे. असम राइफल्स के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते कुल 276 म्यांमार सैनिक पूर्वोत्तर राज्य में दाखिल हुए थे। मिजोरम के एक अधिकारी ने कहा, ‘विमान छोटे आकार का है, पायलट के साथ 14 लोग सवार थे, 6 घायल हो गए और छह सुरक्षित हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...