ईरान-इजराइल जंग के बीच दुबई में फंसे लोग… तभी फरिश्ता बनकर आगे आए सोनू सूद! बोले– रहने की जगह चाहिए तो मुझे मैसेज करें

तनाव और हमलों के बीच मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता, कहा– राष्ट्रीयता नहीं, सिर्फ इंसानियत

मिडिल ईस्ट में Iran और Israel के बीच जारी तनाव और हमलों का असर अब दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि Dubai में भी डर और अफरातफरी का माहौल बताया जा रहा है। यहां अलग-अलग देशों के लोग फंसे हुए हैं और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं।

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने दुबई में फंसे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं और कहा है कि जो भी लोग इस संकट के समय वहां फंसे हुए हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके रहने का इंतजाम बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा,
“अगर कोई भी इस तनाव के बीच दुबई में फंसा हुआ है, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि आपके पास रहने की जगह है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको फ्री में रहने की जगह मिले। चाहे आप भारत से हों या किसी भी देश से, बस मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज कीजिए। जब तक आप अपने देश सुरक्षित नहीं पहुंच जाते, तब तक रहने का पूरा इंतजाम किया जाएगा।”

“कोई राष्ट्रीयता नहीं, सिर्फ इंसानियत”

वीडियो पोस्ट करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा—
“कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं… सिर्फ इंसानियत।”

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान भी सोनू सूद ने हजारों लोगों को उनके घर तक पहुंचाने और मदद करने का बड़ा अभियान चलाया था। एक बार फिर संकट के समय उनकी पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता

इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री Lara Dutta ने भी दुबई से एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया कि वहां हालात काफी डरावने हैं।

लारा दत्ता ने कहा कि उनके साथ उनकी बेटी भी दुबई में है और उन्होंने आसमान में फाइटर जेट्स उड़ते हुए देखे हैं। उन्होंने बताया कि जिस विला में वे रह रही हैं, वहां की खिड़कियां और दरवाजे तक कांपने लगे थे।

बढ़ती चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी इस युद्ध के बीच दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहरों में भी लोगों के बीच डर का माहौल बन गया है। ऐसे में सोनू सूद की पहल फंसे हुए लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close