पटना। बिहार में दारोगा व पुलिसकर्मियों की भीड़ ने पिटाई कर दी। SI के साथ पुलिसकर्मियों की टीम एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस की टीम ने जैसे ही जालसाज को पकड़ा, उसने अपहरण-अपहरण कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोला दिया और SI सहित 6 पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

मामला पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट का है। जहां हरियाणा पुलिस की टीम ने दबिश दी थी। पुलिस की टीम यहां नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले शातिर सुनील कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी। सादे लिबास में पहुंची पुलिस टीम ने जैसे ही सुनील को घेरा, उसने अपहरण का शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोग जुट गये और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

आपको बता दें कि सुनील आर्मी और पुलिस में भर्ती कराने के लिए लोगों से ठगी करता है। पैसा आने के बाद वह उस शहर को छोड़ कर गायब हो जाता था। सुनील ने हरियाणा में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुका है। उसी को गिरफ्तार करन के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी।

भीड़ ने हरियाणा पुलिस के दारोगा विशाल सिंह को पकड़ लिया और पिटाई कर उसे बंधक बना लिया। हरियाणा पुलिस ने एसकेपुरी थाना और पाटलीपुत्र थाना से संपर्क किया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर दारोगा को छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक हरियाणा की चरखी दादरी थाना की पुलिस को लोगों ने पीट दिया। लोगों ने चोर और किडनैपर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...