धनबाद। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्य युवा महोत्सव अंतर्गत जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण, पेंटिंग, निबंध एवं जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद जिले में किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक श्री दिलिप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, श्री रवि मिश्रा, जिला युवा पदाधिकारी एवं डॉ मुकुंद रविदास, एनएसअस नोडल पदाधिकारी ने बताया सभी चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर धनबाद जिले का एवं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज रांची के लिए रवाना हुए।

वहीं विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रिचा पांडे, बोकारो सिटी कॉलेज, द्वितीय अनुराग कुमार मिश्रा, बी.बी.एम.के.यू, धनबाद व तृतीय स्थान पर उत्कर्ष चौधरी बी.बी.एम.के.यू. धनबाद रहे।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आंचल कुमारी, बोकारो सिटी कॉलेज, द्वितीय शिवानी तिवारी, बी.एस.के. कॉलेज, मैथन व तृतीय स्थान पर पंकज मांझी बी.बी.एम.के.यू. धनबाद रहे।

इस तरह से विश्वविद्यालय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू कुमारी, बी.बी.एम.के.यू धनबाद, द्वितीय आफताब अंसारी बी.एस.के. कॉलेज मैथन व तीसरे स्थान पर प्रियंका कुमारी, बी.एस.के कॉलेज मैथन रहे।

जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता में प्रथम संदीप कुमार प्रसाद, बी.बी.एम.के.यू, धनबाद तथा द्वितीय स्थान पर वीर कुमार सिंह, सिंदरी कॉलेज, धनबाद रहे।

उक्त कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डॉ आर के तिवारी, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ मशूफ अहमद, डॉ रीता शर्मा, डॉ रीता सिंह एवं श्री संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।

सभी सफल चयनित प्रतिभागियों को विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शुकदेव बाई, उपायुक्त श्री संदीप सिंह, रजिस्ट्रार सुधींता सिन्हा, उप-विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह और विश्वविद्यालय छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ एसके सिन्हा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...