रांची। झारखंड में ठंड ने त्राहिमाम कर रखा है। तापमान 2-3 डिग्री तक पहुंच चुका है। बारिश की वजह से प्रदेश में जो कनकनी बढ़ी थी, वो आसमान के साफ होते ही कहर बन गयी है। इधर मौसम विभाग ने आज से कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हालांकि कोहरे का सबसे ज्यादा असर 22 और 23 जनवरी को दिखेगा। झारखंड में अब बारिश की संभावना नहीं है। बारिश के बाद आसमान साफ होंगे। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा भी देखा गया।मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है। कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा। 26 जनवरी तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रह सकता है। सर्दी के साथ शीत लहरी की भी चेतावनी है।

22 और 23 जनवरी को कोहरे और धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत पूरा झारखंड तीन दिन से कोहरे की चपेट में है। धूप के दर्शन या तो हो ही नहीं रहे हैं और या भी रहे हैं, तो वो भी नाम मात्र के। लिहाजा लोगों को ठंड से कोई भी राहत नहीं मिल रही है। अलाव जलाकर लोगों को वक्त गुजारना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने अभी राहत की बात नहीं कहकल लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...