सरायकेला। लापता जवान बादल मुर्मू का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया है। जवान का कोई पता नहीं चल पाने की वजह से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। बादल मुर्मू सरायकेला जिले के राजनगर का रहने वाला है और सीआरपीएफ 197 बटालियन का जवान है। एसआईबी व आईबी को भी उसके बारे में पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि उसे सुरक्षित लाया जा सके। इस पुलिस स्थानीय नेताओं से संपर्क कर जवान तक पहुंचने की कोशिश में है।

सीआरपीएफ जवान बादल मुर्मू 6 जनवरी, 2023 से ही लापता है। 197 बटालियन के कमांडेंट ने 7 जनवरी को स्थानीय मुफस्सिल थाने में बादल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। इस मामले में सीआरपीएफ ने एक अदालती जांच समिति बैठायी थी। बताया जा रहा है कि जांच समिति ने अपनी सिफारिश में बादल मुर्मू को ड्यूटी पर मानते हुए भविष्य में यदि कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो उसके परिवार को वह सभी लाभ देने की अनुशंसा की है जो ड्यूटी पर कार्यरत जवान को दी जाती है।

इसके साथ वर्तमान में उसके परिवार को वह सभी लाभ देने को भी कहा गया है जो एक गुमशुदा जवान को ड्यूटी पर रहते हुए मिलते हैं। सीआरपीएफ ने लापता जवान की पत्नी का अलग से एक खाता भी खुलवाया है ताकि भविष्य में वेतनादि की राशि स्थानांतरित की जा सके। बताया जा रहा है कि इस समिति ने अपनी रिपोर्ट सक्षम पदाधिकारी को सौंपी है। अदालती जांच समिति की रिपोर्ट, गवाहों के बयान, साक्ष्यों तथा दस्तावेजों के आधार पर बादल मुर्मू के भगौड़ा अथवा ड्यूटी पर जाने की पुष्टि नहीं हो पायी है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...