नई दिल्ली। विवादों और आलोचनाओं के बीच चिर प्रतिक्षित नए संसद भवन को आज प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे। दिल्ली पुलिस ने संसद के आसपास छावनी बना ली है। संसद के आसपास के सभी रास्ते आम जनता के लिए बंद रहेंगे। पुलिस ने महिला पहलवानों को भी संसद के पास पंचायत करने की इजाजत नहीं दी है।

रविवार को प्रधानमंत्री नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे और उसी समय संसद भवन के सामने खाप पंचायतों ने महिला पहलवानों के समर्थन में महिला पंचायत करने का फैसला किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। ऐसे में किसी टकराव की स्थिति से निपटने के लिए संसद के आसपास दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां तैनात रहेंगी। इसमें 10 कंपनियां महिला सुरक्षाबलों की होंगी।

रविवार को उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम सुबह सूर्योदय के कुछ देर बाद से ही शुरू हो जाएगा। सुबह सवा सात बजे पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे। साढ़े सात बजे पांडाल में पूजन शुरू होगा, जिसका विधान एक घंटे तक चलेगा। फिर सभी लोकसभा चैंबर की ओर जाएंगे और यहां प्रवेश के बाद 9 बजे तक चैंबर में कार्यक्रम चलेगा। यहां लॉबी में प्रार्थना सभा होगी और फिर इसके बाद पीएम मोदी परिसर से निकलेंगे। इसके बाद उद्घाटन का दूसरा चरण सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कितना खास है संसद भवन
नई संसद की सबसे बड़ी विशेषता तो इसके संविधान हॉल में स्थित है, इसे भवन के बीचोंबीच बनाया गया है। इसके ऊपर अशोकस्तंदभ लगाया गया है, ऐसा कहा जा रहा है कि इस हॉल में संविधान की कॉपी रखी जाएगी, यही नहीं लगाया जाएगा। नए संसद भवन में लोकशभा के 888 और राज्यसभा के 300 संसद बैठ सकते हैं, अगर दोनों सदनों की एक साथ बैठक होती हैं, तो एक समय में यहां 1,280 सांसद बैठ सकेंगे। अभी वर्तमान संसद भवन में लोकसभा में 550 और राज्यसभा में 240 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नए संसद भवन के निर्माण के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बता दें, इसमें सभी सांसदों के लिए अलग-अलग दफ्तर होगा, उनके कार्यालय को पेपरलेस ऑफिस बनाने के लिए नई डिजिटल इंटरफेस से लैस किया गया है। इस नई इमारत में एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल और पार्किंग की जगह भी होगी। अधिकारियों के अनुसार इसमें 6 गेट और सार्वजनिक वाले रास्तों में देश के अलग-अलग हिस्सों की मूर्तियां और आर्ट वर्क होंगे। यहां देश में पूजे जाने वाले जानवरों की झलकियां भी दिखाई जाएंगी, इनमें गरुड़, गज, अश्व और मगर शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है, यहां तीन गैलरी होंगी, जो भारत की ऐतिहासिक से आधुनिक दौर की यात्रा करवाएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि नए संसद भवन में तीन नए द्वार भी होंगे, जिन्हें ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि संसद की नई इमारत को भी नाम मिल सकता है। भवन में महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, और चाणक्य की ग्रेनाइट मूर्ती भी स्थापित की जाएगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...