रांची: नामांकन दाखिल करने पहुंचे JBKSS के रांची लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. देवेंद्रनाथ महतो को रांची पुलिस ने शनिवार को रांची समाहरणालय से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में किया गिरफ्तार

रांची में विधानसभा घेराव मामले में पुलिस ने देवेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया है. विधानसभा घेराव मामले में नगड़ी थाना केस संख्या 48/22 में दर्ज हुआ था. इस मामले में देवेंद्रनाथ महतो समेत कई अन्य के खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र महतो गुपचुप तरीके से आदिवासी पारंपरिक पोशाक पहनकर समाहरणालय पहुंचे थे. इस दौरान पहले से ही इंतजार कर पुलिस की नजर देवेन्द्र पर पड़ी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि आज देवेंद्र नाथ महतो नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे लेकिन नामांकन से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...