चाईबासा: झारखंड के कोल्हान जंगल में फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। हमले में 1 जवान के घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हान जंगल के गोइलकेरा टोंटो थानाक्षेत्र के सीमावर्ती इलाका स्थित अंजेदबेड़ा-सिंगीजारी गांव में बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने इरादे से नक्सलियों ने बम प्लांट किया था।

सीआरपीएफ का एक जवान घायल

आईईडी ब्लास्ट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 197वीं बटालियन का जवान घायल हो गया। घटना बुधवार सुबह 8 बजे की बताई जाती है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। घायल जवान का नाम अंसारी अली है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...