रांची। झारखंड के तीन स्कूलों को नेशनल अवार्ड मिलेगा। इन स्कूलों का चयन स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर खरा उतरने के लिए किया गया है। जिन स्कूलों को चयनित किया गया है, उनमें पश्चिमी सिंहभूम के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नोवामुंडी, रांची के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू तथा पूर्वी सिंहभूम के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 26 स्कूलों की अनुशंसा भेजी थी, जिनमें से तीन का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित स्कूलों की संख्या के मामले में झारखंड तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान गुजरात है, जहां के 10 स्कूलों का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है। दूसरे स्थान पर पुडुचेरी है, जिसके छह स्कूलों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। राज्य सरकार की तरफ से भेजी गयी 26 स्कूलों की अनुशंसा में से तीन स्कूलों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए कुल 44,878 स्कूलों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। अलग-अलग कैटेगरी और मापदंड के आकलन में सर्वश्रेष्ठ पाये जाने के बाद झारखंड के स्कूलों का चयन किया गया है। मूल्यांकन के बाद 2,276 स्कूलों को पांच स्टार मिला था। इसी तरह, 12,729 स्कूलों को चार, 24,199 को तीन, 4,327 को दो तथा 1,357 स्कूलों को एक स्टार मिला था।

आपको बता दें देशभर से चयनित कुल 39 स्कूलों में से 34 स्कूलों को ओवरआल श्रेणी तथा पांच का चयन सब कैटेगरी में हुआ है। झारखंड के तीनों स्कूलों का चयन ओवरआल श्रेणी में हुआ है। पुरस्कार के रूप में प्रत्येक स्कूलों को 60 हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 19 नवंबर को इन स्कूलों को पुरस्कृत करेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...