गर्मियों में शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर्स ऐसे फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे ही फलों में खरबूजे का नाम भी शामिल है। खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

बनाना शेक, मैंगो शेक तो आपने कई बार पिया होगा पर क्या कभी खरबूजे का शेक बनाकर पिया है? इसका स्वाद भी बहुत अच्छा लगता है. तो आइए जानते हैं खरबूजा शेक बनाने की विधि

खरबूजा शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • खरबूजा- 1 किलो
  • दूध- 1/2 लीटर
  • चीनी- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर-1 टी स्पून
  • आइस क्यूब्स – 1 ट्रे

खरबूजा शेक बनाने की विधि;

  • खरबूजा शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को धोने के बाद छील लें।
  • इसके बाद खरबूजे के बीज निकालकर अलग करने के बाद खरबूजे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
  • इसके बाद एक मिक्‍सर जार में ठंडा दूध, खरबूजे के पीस, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्‍छे से चला लें।
  • जब खरबूजा और दूध आपस में मिक्‍स हो जाए, तो उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर मिक्‍सर को एक बार और चला लें।
  • आपका खरबूजा शेक बनकर तैयार है

खरबूजा शेक पीने के फायदे:

  • खरबूजा शेक की बात करें तो डॉक्‍टर गर्मी के द‍िनों में पानी की कमी को दूर करने के ल‍िए फलों को अपनी डाइट में शाम‍िल करने की सलाह देते हैं।
  • खरबूजे में फाइबर पाया जाता है, इससे गट को क्‍लीन रखने और शरीर को ड‍िहाइड्रेशन से बचाने में मदद म‍िलती है।
  • अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस शेक का सेवन सुबह ब्रेकफास्‍ट के समय कर सकते हैं, ये आपके ल‍िए एनर्जी ड्रि‍ंक का भी काम करेगा।
  • रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं ज‍िससे तनाव कम होता है और आपको च‍िड़च‍िड़ापन और गुस्‍से जैसे लक्षणों का सामना नहीं पड़ता।
  • हमारी इम्‍यून‍िटी के ल‍िए भी खरबूजे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है, इम्‍यून‍िटी को मजबूत करने के ल‍िए आपको गर्मि‍यों में इसका सेवन करना चाह‍िए।
  • खरबूजे का ज्‍यादा सेवन करने से शरीर में एलर्जी भी हो सकती है इसल‍िए अगर आपको खरबूजा सूट नहीं कर रहा है तो उसका सेवन अवॉइड करें।
  • खरबूजे की तासीर ठंडी होती है, लू जैसी समस्‍या से बचने के ल‍िए आप गर्मी के द‍िनों में हेल्‍दी म‍िल्‍कशेक का सेवन कर सकते हैं।
  • गर्भवती मह‍िलाएं हीट स्‍ट्रोक से बचाव करने के ल‍िए खरबूजा शेक का सेवन कर सकती हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण आपको रात में इसका सेवन अवॉइड करना चाह‍िए।
  • खरबूजा शेक का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं बस आपको इसकी सीम‍ित मात्रा का सेवन करना चाह‍िए।
  • इसके अलावा आप खरबूजा शेक बनाने के ल‍िए चीनी का इस्‍तेमाल न करें क्‍योंक‍ि खरबूजे में नैचुरल म‍िठास होती है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...