मुजफ्फरपुर। महिला इंजीनियर की आत्महत्या या फिर हत्या ? पुलिस की जांच अब दोनों एंगल पर शुरू हो गयी है। मृतका मननपुर बाजार की रहने वाली है। वह बीते 2 साल से प्रजापति नगर स्थित विनोद कुमार के तीन मंजिला मकान में फर्स्ट फ्लोर पर रह रही थी। महिला इंजीनियर की मां और मौसी ने इंजीनियर महिला की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस को हत्या का सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में परिजनों से मिले आवेदन को भी देखा जा रहा है।

एफएसएल की टीम की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। ताकि जांच के बिंदु तय किये जा सके। इससे पहले लखीसराय के एसएसपी राकेश कुमार से मुलाकात करने के लिए मृतिका की मां और मौसी आईं थीं। उन्होंने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। आपको बता दें कि जल संसाधन विभाग की सहायक अभियंता महिमा कुमारी का शव सदर थाना के अतरदह प्रजापति नगर स्थित किराए के फ्लैट से मिला था। मृतका के शरीर के कुछ हिस्से और गले पर जख्म के निशान मिले।

घटना को लेकर मृतका की मां ने कहा कि मकान मालिक का फोन आया था उनकी बेटी का कमरा बंद है। मेरी बेटी की हत्या की गई है, किसी ने उसे मार डाला है। वहीं, मृतका की मौसी ने कहा कि हमलोग आए तो देखा उसकी लाश पड़ी हुई थी। गले पर निशान था। नाक से खून निकल रहा था। मृतिका आरडीएस कॉलेज के सामने स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय में ड्यूटी करती थी। जिस फ्लोर पर वह रहती थी, उस फ्लोर पर चार अन्य परिवार भी किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि पिछले दो साल वह उस फ्लैट में अकेली ही रहती थी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...