कटिहार । महिला सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद हसन व सज्जाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल की मर्डर मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से की है। आपको बता दें कि 8 फरवरी को कोढा थाना के भटवारा के समीप पुलिस लाइन में पदस्थापित महिला सिपाही प्रभा भारती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। इसी कार से आरोपियों ने गेडाबाड़ी से कटिहार आने के क्रम में प्रभा का पीछा किया था। भटवारा के समीप ऑटो से महिला सिपाही को उतार कर आरोपियों ने गोली मार दी थी। महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मृतका के पिता के बयान के बाद मोहम्मद हसन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। घटना के मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे थे। वारदात के खुलासे को लेकर पुलिस ने SIT का गठन किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह नहीं मिल रहा था।

इससे पहले आरोपी की मौजूदगी की सूचना हिमाचल प्रदेश में थी। पुलिस की टीम हिमाचल भी पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद सूचना मिली कि आरोपी नागपुर में छुपे हुए हैं। सूचना के आधार पर 4 दिन पहले SIT की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि छोटे की दोस्ती महिला सिपाही से थी। छोटे शादी का दबाव प्रभा पर बना रहा था। लेकिन, दूसरे धर्म होने की वजह से प्रभा ने शादी से इंकार कर दिया और उससे दूरी बना ली। जमालपुर स्थित घर से लौटने के क्रम में सिपाही प्रभा भारती भागलपुर से बस लेने के बाद गेडाबाड़ी पहुंची थी, यहां से ऑटो से कटिहार जा रही थी। इसी क्रम में एक अन्य आरोपी कादिर के सहयोग से छोटे ने प्रभा का पीछा किया। गेडाबाड़ी से कार से पीछा कर भटवारा के करीब उसकी हत्या कर दी गई। महिला सिपाही हत्याकांड के मुख्य आरोपी छोटे व सज्जाद को महाराष्ट्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...