धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के प्रस्तावित चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है। धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव को लेकर आज बड़ी बैठक होने वाली है। धनबाद नगर निगम में मेयर तथा 55 वार्ड पार्षद पत्र के लिए मतदान होगा, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद में अध्यक्ष के अलावा 21 वार्ड पार्षद के लिए मतदान होना है। धनबाद नगर निगम में 923 तथा चिरकुंडा में 42 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ डीके तिवारी नगर निगम एवं नगर परिषद के संभावित चुनाव को लेकर आज समीक्षा बैठक लेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस समीक्षा बैठक में झारखंड के सभी जिलों के डीसी, एसएसपी, एसपी को मौजूद रहेंगे।

समीक्षा बैठक में चुनाव तैयारियों के संदर्भ में दिशा निर्देश दिया जायेगा। साथ ही जिले में पुलिस बल की उपलब्धता और पुलिस बल की आवश्यकता को लेकर भी चर्चा की जायेगी। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर 19 कोषांग गठित किया है। जिले में चुनाव अवधि के दौरान हर तरह के अवकाश पर रोक लगा दी गयी है। अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश है कि वो बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग से आये निर्देश के आलोक में चुनाव कोषांगों का गठन किया है। अपर समाहर्ता नंद किशोर गुप्ता को कार्मिक कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। कार्मिक कोषांग को सभी मतदान केंद्रों तथा मतगणना कार्य के लिए कर्मियों की सूची तैयार करने तथा उन्हें नियुक्ति पत्र तैयार करने को कहा गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...