MS Dhoni ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, IPL 2024 शुरू होने के एक दिन पहले ही माही के फैंस के लिए आयी ये बड़ी खबर, जानिये अब कौन होंगे CSK के कप्तान

नयी दिल्ली। माही फैंस के लिए IPL शुरू होने से पहले बुरी खबर है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2024) की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान बदलने की घोषणा की है। आपको बता दें कि टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।उनकी जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभालेंगे। वे फ्रेंचाइजी के चौथे कप्तान बने हैं। इससे पहले, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं।

इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।'एमएस धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है।'

गायकवाड को क्रिकेटिंग सर्किल में काफी पहले से लीडरशिप ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था। जब उन्होंने चेन्नई के लिए पहला सीजन खेला था तब से ही कुछ एक्सपर्ट उन्हें भविष्य का कप्तान बता रहे थे। वे धोनी की पसंद भी बताए जा रहे हैं। गायकवाड अभी 27 साल के ही हैं और लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते हैं।इसके अलावा बल्लेबाजी में वे काफी कंसिसटेंट रहते हैं। 2022 सीजन को छोड़कर हर साल उन्होंने CSK के लिए 40 से ऊपर की औसत से रन बनाए हैं। वे घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी भी करते रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। धोनी की अगुआई में सीएसके ने आईपीएल की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया। धोनी साल 2008 से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। साल 2022 में सीएसके ने सीजन की शुरुआत से ठीक पहले रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी थी। हालांकि, जडेजा की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और बीच सीजन में धोनी को दोबारा से कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story