केंसर जांच शिविर का सांसद ने किया उद्घाटन… सैकड़ों लोगों ने कराया निबंधन

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अग्रसेन भवन में इमरजेंसी केयर संस्था के तत्वावधान में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत और इमरजेंसी केयर के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जय श्री राम समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन ने सांसद को गीता भेंट कर उनका स्वागत किया। जांच शिविर में जिले के विभिन्न गांव से आए 200 लोगों ने अपना निबंधन कराया।

मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि इमरजेंसी केयर संस्था जिले में मेडिकल और ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर लगातार कार्य कर रही है। कैंसर जैसे असाध्य रोग की जांच के लिए कैंसर स्क्रीनिंग वैन की व्यवस्था समाज के लिए एक बेहतर कदम है। संस्था के उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा ने कहा की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा यह कार्यक्रम जब से चालू किया गया है, तभी से वह प्रयासरत थे कि लोहरदगा में भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश उनकी माता का स्वर्गवास कैंसर के कारण ही हुआ था। इसलिए उन्हें पता है की इस बीमारी के फैलने से पहले ही सही समय पर जांच हो जाए तो लोगों की जान बच सकती है।

मौके पर डॉ. कुमुद अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौहान, संस्था के उपाध्यक्ष, जयप्रकाश शर्मा, सचिव देशराज गोयल, उपाध्यक्ष अमित वर्मा, उपाध्यक्ष पारस साहू, एचआर हेड और कार्यक्रम समन्वयक सजल कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सोमनाथ दत्ता, कौशिक दास, गोकुल कुमार, सुधांशु कुमार, निखिल कुमार, संदीप पोद्दार। गोकुल मित्तल, नीलेश गुप्ता, सनराइज हॉस्पिटल के विकास अग्रवाल, एसआरएल डायग्नोसिस के सोमनाथ दत्ता, पशुपतिनाथ पारस, सूरज चौरसिया, अभिषेक पाठक, राजीव रंजन, दीपक सर्राफ, पंकज महतो, मनीष राजगढ़िया, कौशल मित्तल, आशीष गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

close