पलामू में मातम: आधी रात पोखराहा में काल बनी सड़क, बड़कागांव के लाल और SAP जवान मनोज पांडेय का निधन

Mourning in Palamu: Road turns to death in Pokharaha at midnight, Barkagaon's son and SAP soldier Manoj Pandey passes away

मेदिनीनगर सड़क हादसा में सैप जवान मनोज पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना पलामू सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा इलाके में बीती रात हुई। मनोज पांडेय सदर प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे। वे सेना से रिटायर होने के बाद सैप जवान के रूप में झारखंड विधानसभा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, गांव में होली के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होकर वह डाल्टनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर पोखराहा मेडिकल चौक के पास हादसा हो गया। आशंका है कि सड़क पर बने नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह अपनी बुलेट के साथ गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उन्हें सड़क किनारे देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले साल ही बड़ी बेटी की शादी हुई थी। इस मेदिनीनगर सड़क हादसा ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close