झारखंड में वर्चस्व की जंग! मांझी टोला में दो गुटों के बीच सरेराह गोलीबारी, कुख्यात अपराधी के करीबी पर जानलेवा हमला

A battle for supremacy in Jharkhand! A gunfight broke out between two groups in Manjhi Tola, and a close associate of a notorious criminal was fatally attacked.

सरायकेला फायरिंग की घटना ने देर रात पूरे इलाके में दहशत फैला दी। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मांझी टोला में सोमवार रात दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की गई। निशाना कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप के करीबी माने जाने वाले शूटर आशीष दीप को बनाया गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका साथी राजवीर सिंह उर्फ लालू गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक पहले दोनों गुटों में कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और एक पक्ष ने हथियार निकाल लिए। इसके बाद आशीष दीप पर लक्ष्य साधते हुए लगातार गोलियां चलाई गईं। फायरिंग शुरू होते ही आशीष और राजवीर बाइक से भागने लगे। इसी दौरान एक गोली बाइक चला रहे राजवीर की कमर के निचले हिस्से में जा लगी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

घायल राजवीर को साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close