दिन में ‘आग’ और रात में ‘चादर’! झारखंड में मौसम का अजीब खेल, धूप की तपिश ने बढ़ाया पारा; देखें अपने शहर का हाल

"Fire" by day and "sheet" by night! Jharkhand's weather plays a strange game, with the sun's heat raising the mercury; see the state of your city.

Jharkhand Weather Update के मुताबिक राज्य में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। महज दो दिन बीतते ही मई-जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। दोपहर 12 बजे के बाद लोग घरों और दुकानों में पंखे चलाते नजर आ रहे हैं। तेज धूप के कारण लोग बेवजह बाहर निकलने से बच रहे हैं। हालांकि रात में हल्की ठंड अभी भी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह 7 बजे के बाद ही तापमान तेजी से चढ़ने लगता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3-4 दिनों में पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। संकेत साफ हैं कि इस बार होली पर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मार्च में ही मई-जून की गर्मी का ट्रेलर देखने को मिल रहा है।

लगातार तेज धूप के कारण अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में दिन के समय अच्छी-खासी गर्मी महसूस हो रही है। IMD ने लोगों को अभी से सतर्क रहने और खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में 34°C अधिकतम और 18°C न्यूनतम रह सकता है। धनबाद में 33°C अधिकतम और 17°C न्यूनतम रहने की संभावना है। वहीं डाल्टनगंज, देवघर, मेदिनीनगर और मैक्लूसकीगंज में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close