50 हजार का मेकअप कराकर ब्यूटी पार्लर से फरार हो गयी मां-बेटी.... पार्लर मालकिन ने दर्ज करायी FIR, सोशल मीडिया से भी मांगी मदद

नयी दिल्ली 17 जून 2022। ठगी का भी अजीबो गरीब किस्सा आता है। नया मामला सामने ब्यूटीपार्लर में ठगी का है। मेकअप कराने आयी दो महिलाएं बिना पेमेंट दिये ही फरार हो गयी। अब इस मामले में पार्लर की मालकिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। ब्यूटी पार्लर संचालिका का कहना है कि दोनों ने महंगे मेकअप कराये थे और उसके बाद बिना पैसा दिये ही फरार हो गयी। महिलाओं की करतूत को लेकर ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने एक पोस्ट भी किया और महिलाओं को खोजने की अपील की है। पार्लर की मालकिन जेड एडम्स ने बताया कि दो दिन पहले दो महिलाएं उनके पार्लर में आयी थी, दोनों ने एक दूसरे को मां बेटी बताया। दोनों ने मेकअप के साथ botox सहित कई महंगे ट्रीटमेंट कराया और 48 हजार 942 बिल देने के बजाय पार्लर से फरार हो गयी। ब्रिटेन की जेड एडम्स ने फेसबुक पर महिला की फोटो भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि कृप्या चोर की तस्वीर शेयर करें। दुर्भाग्य से ये महिला उसकी बेटी ब्यूटी ट्रीटमेंट केले आयी थी और बिना पैसे दिये ही भाग गयी। एडम्स का कहना है कि एक महिला ने पहले अपना ट्रीटमेंट कराया और मेकअप के बाद वेटिंग रूम में बैठ गयी। दूसरी महिला ने मेकअप काराया और फिर बिल भुगतान के लिए पहली बारी महिला को बुलाने गयी और फिर दोनों ही मौके से फरार हो गयी। दोनों ने बड़ी चलाकी से अपन बैग वहीं छोड़ दिया। ताकि लोगों को ये लगे कि वो यही गयी है और तुरंत लौटने वाली है। एडम्स ने बताया कि वो 18 महीने से क्लिनिक चला रही है। ये पहली बार हुआ है जब ग्राहक मेकअप के बाद पार्लर से फरार हो गयी है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story