धनबाद। मध्य विद्यालय पुटकी धनबाद में मध्यान भोजन खाने के उपरांत बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई थी। जिसके आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बाघमारा द्वारा स्थलीय जांच किया गया।

जांच में पाया गया कि संयोजिका द्वारा खरीदा गया अंडा खराब था। जिस पर कार्रवाई करते हुए वर्तमान माता समिति को तत्काल भंग कर दिया गया एवं संयोजिया को तत्काल पद से विमुक्त किया गया। साथ ही नए समिति के चयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...