नयी दिल्ली । Mansoon Update in india- मानसून से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 1 जून को तय समय में केरल (Mansoon reach in kerla) में मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन समय से तीन दिन पहले ही Mansoon  केरल में पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। इधर देश के कई हिस्सों में अब बारिश (Rain Alert) के हालात बन गये हैं। ये प्री मानसून बारिश है। बिहार-झारखंड के लिए आज भी (Today Weather) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार-झारखंड के कई हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी वहीं वज्रपात की भी संभावना है।

IMD (Indian Meteorological Department) के मुताबिक केरल में तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताब7क आने वाले दिनों में केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र में मानसून का सिस्टम आगे बढ़ेगा। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात तूफान “आसनी” के प्रभाव से इस बार मानसून समय से पहले केरल पहुंचेगा। मानसून के वक्त से पहले 16 मई को अंडबान व निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था और चक्रवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने का आसार थे। 
मौसम विभाग ने जोरदार बारिश की चेतावनी दी 
 मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम विभाग ने 29 मई से 1 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की संभावना जतायी है। वहीं, लक्षद्वीप में 30 मई को भारी बारिश हो सकती है। हालांकि केरल में दो दिन पहले से ही जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मानें तो केरल में अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। केरल में तेज बारिश होगी, वहीं आंधी-तूफान की भी आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार और झारखंड के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के 10 से ज्यादा जिलों के लिए बारिश की चेतावनी दी है। वहीं झारखंड के भी कई जिलों में गरमी से राहत होगी, जहां बारिश होगी। 

HPBL Desk

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...