मध्‍य प्रदेश: रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस और ट्राली की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है। रेवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

बस हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। इस हादसे के बारे में अभी इतनी ही जानकारी मिल पायी है, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...