Chandra Grahan 2024: साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। इस बार चंद्र ग्रहण और होली दोनों एक साथ होंगे। यानी होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 100 साल बाद होली पर दोबारा चंद्र ग्रहण लगेगा। 25 मार्च को चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इससे पहले होली और चंद्र ग्रहण दोनों ही साल 1924 में लगे थे। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जो करीब 4 घंटे तक रहेगा। चूंकि होली और चंद्र ग्रहण दोनों एक ही दिन पड़ रहे हैं।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसी दिन रंगों वाली होली मनाई जाएगी. ऐसे में होलिका दहन पर सूतक और होली वाले दिन ग्रहण का साया रहेगा. लेकिन, अच्छी बात यह है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा. ऐसे में भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. चंद्र ग्रहण यूरोप, पूर्व एशिया ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

यह होगा ग्रहण काल
25 मार्च की सुबह चंद्र ग्रहण लगेगा. ग्रहण काल सुबह 10.23 बजे शुरू होगा और दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा. 100 साल बाद होली के दिन पर ग्रहण लगने से इससे जुड़े कुछ उपाय किए जाए तो शुभ फल मिलेगा, ऐसा माना जा रहा है.

करें ये उपाय
ज्योतिष के अनुसार ग्रहण काल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और नवग्रह मंत्रों का जाप करने से शुभ फल मिलेगा. चंद्र ग्रहण के समय जरूरतमंदों में काला तिल, आटा, उड़द दाल, चीनी, चावल और सफेद कपड़े का दान करें.

जानिए सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा…..

मेष
ज्योतिष गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपके सभी प्रयास फलीभूत होंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल देगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग हैं। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। लेकिन जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें थोड़ी विशेष सावधानी बरतनी होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग हैं।
मिथुन
चंद्र ग्रहण आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। इस अवधि में आपको अप्रत्याशित धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही आपको अपने काम में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखने में भी सफल रहेंगे।
कर्क
चंद्र ग्रहण का योग कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस समय आप वाहन और संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में आपको संतुष्टि मिलेगी। आप काम के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। इस अवधि में आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।
सिंह
साल के पहले चंद्र ग्रहण और होली के संयोग से सिंह राशि के जातकों को विशेष खुशी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में आपके लिए किसी खास तरह के आयोजन का आयोजन हो सकता है। आने वाला समय नौकरी और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा।
कन्या
चंद्र ग्रहण से कन्या राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। साथ ही आपकी वाणी पर भी असर दिखेगा। वहीं जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बहुत अच्छे रहेंगे। साथ ही इस समय आपको साझेदारी के काम में भी सफलता मिलेगी।
तुला
सामाजिक प्रतिष्ठा एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का आगमन बढ़ेगा। पुरानी संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक
साल के पहले चंद्र ग्रहण और होली के संयोग से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष खुशी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में आपके लिए किसी खास तरह के आयोजन का आयोजन हो सकता है। आने वाला समय नौकरी और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा।

धनु
होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य में वृद्धि होने से आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मकर
साल का पहला चंद्र ग्रहण आपके लिए सकारात्मकता लेकर आ रहा है। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। नौकरी में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।
कुंभ
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सुख-सुविधा और विलासिता का जीवन व्यतीत करेंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह बहुत फायदेमंद रहेगा। कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य में वृद्धि होने से आप हर कार्य में सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...