प्यार, निकाह और सात फेरे… लेकिन छोटी-छोटी बातों ने बना दिया तलाक का कारण—कुछ वजहें ऐसी कि यकीन करना भी मुश्किल
कहीं बाल तो कहीं मैगी बनी रिश्तों की दुश्मन! शादी के बाद इन अजीब वजहों ने ऐसे तोड़े रिश्ते कि दिमाग हिल जाएगा

Bizarre Reasons For Divorce:
आज के दौर में रिश्ते जितने नाजुक होते जा रहे हैं, उतना ही मुश्किल हो गया है उन्हें निभाना। शादी को जिंदगी का सबसे बड़ा और पवित्र फैसला माना जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि अब छोटी-छोटी बातें भी बड़े रिश्तों को तोड़ने लगी हैं।
भारत ही नहीं, दुनिया भर में तलाक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि कई मामलों में तलाक की वजहें इतनी अजीब होती हैं कि सुनकर हैरानी के साथ-साथ डर भी लगता है कि आखिर रिश्ते इतने कमजोर कैसे हो गए?
16 साल का रिश्ता… और बाल झड़ते ही खत्म!
चीन के हेनान प्रांत की रहने वाली ली नाम की महिला की कहानी दिल दहला देती है। एक बीमारी के कारण उनके बाल झड़ने लगे और सफेद हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें विटिलिगो बताया। धीरे-धीरे उनके पति ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी, इलाज में भी साथ छोड़ दिया और आखिरकार 16 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया।
सिर्फ एक स्ट्रॉबेरी… और टूट गई शादी!
एक रेडिट यूजर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनकी ग्रेट आंटी ने अपने पति से सिर्फ इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि उसने उनके पौधे से एक स्ट्रॉबेरी तोड़कर खा ली थी। वजह—‘मतभेद’। सुनने में छोटा मामला लगता है, लेकिन इसने एक पूरा रिश्ता खत्म कर दिया।
हर दिन मैगी… और शादी का अंत!
कर्नाटक के बल्लारी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी से सिर्फ इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वह हर वक्त सिर्फ मैगी ही बनाती थी। नाश्ता हो, लंच हो या डिनर—हर बार मैगी! रोज-रोज के झगड़ों ने आखिरकार इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
“पति बहुत अच्छा है”… इसलिए चाहिए तलाक!
उत्तर प्रदेश के संभल जिले का मामला तो और भी चौंकाने वाला है। यहां एक महिला ने शादी के 18 महीने बाद तलाक की अर्जी दी, क्योंकि उसका पति उससे कभी झगड़ा नहीं करता था और बहुत ज्यादा प्यार करता था। महिला का कहना था कि इस वजह से उसे घुटन महसूस होती है। हालांकि, पंचायत और शरिया कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया।
हनीमून पर मां… और खत्म हो गया रिश्ता!
इटली की 36 वर्षीय मैरियाना ने शादी के महज एक महीने बाद तलाक ले लिया। वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे—उसका पति हनीमून पर अपनी मां को भी साथ ले आया था। बिना बताए होटल में मां के लिए अलग कमरा बुक कर दिया गया। कोर्ट ने इसे तलाक की वैध वजह मानते हुए रिश्ता खत्म कर दिया।









