पटना। चुनाव के पहले मची खींचतान के बीच जेडीयू ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जेडीयू ने 4 सीटों पर कैंडिडेट बदले हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सीवान की कविता सिंह का है, जिनका टिकट कटा है। इसके अलावा पार्टी ने सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू का टिकट काट दिया है। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर जदयू को टिकट दिया गया है। उन्होंने इसकी घोषणा तीन महीने पहले ही कर दी थी।

यहां देखें लिस्ट…

शिवहर से लवली आनंद, सीवान से विजय लक्ष्मी तो वाल्मीकि नगर सुनील कुमार को टिकट मिला है।उनकी जगह पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को पार्टी ने सीवान से टिकट दिया है। विजय लक्ष्मी कुशवाहा जीरादेई के पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी हैं। वो शनिवार को ही पार्टी में शामिल हुई हैं।

सुनील कुमार पिंटू लगातार पार्टी लाइन से इतर ये कहते आ रहे थे कि वे भाजपा के सिपाही हैं। केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर पिछली बार वो जदयू के सिंबल पर चुनाव लड़े थे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...