Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी! 16 जून को आएगी 25वीं किस्त, 1.27 करोड़ बहनों को मिलेगा लाभ

भोपाल, 15 जून 2025: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए राहत और खुशी की खबर है। ‘लाड़ली बहना योजना’ की 25वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के खातों में अब ₹1,250 की राशि 16 जून को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर जिले के बरगी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह राशि 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा करेंगे।
इस बार सरकार कुल ₹1,551.44 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं को वितरित करेगी। यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
महीने की किस्त ₹1,250, आगे बढ़ेगी ₹3,000 तक?(Ladli Behna Yojana)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में संकेत दिया था कि सरकार लाड़ली बहनों को दी जाने वाली मासिक सहायता राशि को ₹1,250 से बढ़ाकर ₹3,000 तक करने पर विचार कर रही है। यदि यह निर्णय लागू होता है, तो यह राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत साबित हो सकती है।
गैस सिलेंडर और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी राहत(Ladli Behna Yojana)
इसी आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए भी 27 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹39.14 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे।
इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.68 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹341 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी(Ladli Behna Yojana)
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जबलपुर जिले में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
क्या है लाड़ली बहना योजना?(Ladli Behna Yojana)
इस योजना की शुरुआत 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत 18 से 60 वर्ष तक की महिला लाभार्थियों को हर माह ₹1,250 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
संबल योजना का लाभ भी मिलेगा(Ladli Behna Yojana)
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही संबल योजना के तहत भी श्रमिक वर्ग को लाभ मिलेगा। इसमें:
स्थायी विकलांगता पर ₹2 लाख
आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख
अंतिम संस्कार सहायता ₹5,000
महिला श्रमिकों को मातृत्व सहायता ₹16,000
और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ट्यूशन फीस का भुगतान किया जाता है।
राज्य सरकार की ये योजनाएं महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं। 16 जून को जबलपुर में होने वाला यह आयोजन न सिर्फ राहत देने वाला होगा, बल्कि सरकार की महिला हितैषी नीतियों की झलक भी दिखाएगा।