मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाली जोड़ी बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बिपाशा और करण जल्द ही पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। शादी के लगभग 6 साल बाद अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और इस वक्त उनकी खुशी सातवें आसमान पर है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर ये खबर पिंकविला की तरफ से शेयर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा और करण अपने पहले बच्चे के आने की तैयारी कर रहे हैं और दोनों बेहद खुश हैं। करण और बिपाशा जल्द ही फैंस के साथ अपनी खुशखबरी शेयर करने के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करेंगे।

इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर बिपाशा बसु ने पति के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने अपनी और करण की एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चे प्यार के बारे में नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है। प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार पर मुझे गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार में अप ग्लो करते है। प्यार आपकी हर भावना का ख्याल रखता है। प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। मैं आगे और आगे जा सकती हूं। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।’

इस फिल्म से शुरू हुई बिपाशा-करण की प्रेम कहानी

गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन (Alone) में एक साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जिसके तहत कई मौके पर करण और बिपाशा स्पॉट किए जाने लगे। एक साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया. जिसके आधार साल 2016 अप्रैल में करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। ऐसे में शादी की 6 साल के बाद अब इन दोनों कपल के पेरेंट्स बनने की खबर सामने आ रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...