Kalpana Soren will not celebrate Holi…: Kalpana Soren wrote an emotional post by tweeting

रांची। झारखंड में आज और कल दोनों दिन होली मनाया जा रहा है। होली के रंग में कई राजनीतिक पार्टियां रंगी हुई है, तो कई पार्टियों के लिए होली पूरी तरह से बदरंग हो गयी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी के लिए इस बार होली काफी बेरंग है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्र अरविंद केजरीवाल की होली इस बाद जेल में मन रही है। इधर होली पर हेमंत सोरेन के जेल में रहने को लेकर कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

कल्पना सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि हर बार वो अपने पति हेमंत सोरेन के साथ होली मनाती थी, अब वो होली तभी मनायेंगी, जब हेमंत सोरेन जेल से वापस उनके बीच आयेंगे। आपको बता दें कि होली पर हेमंत सोरेन अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली मनाते थे। वो कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाने के बाद अपने पिता और मां के पास भी होली में जाना नहीं भूलते थे।

कल्पना सोरेन ने ट्वीट कर लिखा…

हेमंत सोरेन की पिता शिबू सोरेन के साथ तस्वीरें ट्वीट कर कल्पना सोरेन ने कहा है कि शादी के बाद आज पहली बार मैं हेमन्त जी के बिना होली के पर्व में अपने ससुराल नेमरा स्थित घर पर हूं। तानाशाही शक्तियों ने झूठे केस मुक़दमों में फंसा आज हेमन्त जी को भले ही राज्यवासियों, मुझसे, परिवार और बच्चों से दूर कर रखा है। पर तानाशाही शक्तियां ये दमन ज्यादा दिन कर नहीं पायेंगी। भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। मैं होली उसी दिन मनाऊंगी जब हेमन्त जी वापस हमारे बीच होंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...