कल्पना सोरेन बनेगी मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन भाभी के खिलाफ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? सीएम चंपई सोरेन के इन संकेतों के क्या है मायने..

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन इस वक्त जेल में हैं। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तार होने से पहले चंपई सोरेन को झारखंड के नए सीएम के रूप में चुना था। अब चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेने (Champai Soren) ने अपने बयान से संकेत दिया है कि कल्पना सोरेन सीएम बन सकती हैं।पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर हेमंत सोरेन की पत्नी कप्लना गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीतती हैं तो फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा तय करेगा कि क्या वह राज्य की मुख्यमंत्री भी बन सकती है या नहीं।

एक तरफ जहां सीएम चंपई सोरेन ने कल्पना सोरेन के सीएम बनने का संकेत दिया है, तो दूसरी ओर उन्होंने यह भी इशारा किया है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अपनी भाभी सीता सोरेन के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं, जो कि झारखंड की सियासी पिच पर एक बड़ी हलचल माना जा सकता है।

हेमंत सोरेन लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
झारखंड की राजनीति में ये सवाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है कि क्या पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सोरेन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ेंगे? झारखंड के सीएम और झामुमो नेता चंपई सोरेन ने इस सवाल का जवाब दिया है। सीएम चंपई ने कहा है कि झामुमो इस बात पर फैसला लेगा कि क्या गिरफ्तार हेमंत सोरेन को दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की सीता सोरेन के खिलाफ मैदान में उतारा जाए? आपको बता दें कि दुमका लोकसभा सीट से भाजपा ने हेमंत की भाभी सीता सोरेन को टिकट दिया है।

क्या कल्पना सोरेन बनेंगी सीएम?
झारखंड में बीते दिनों हुए सियासी उथल-पुथल के समय से ही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है। अब वर्तमान सीएम चंपई सोरेन ने इस पर भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि गांडेय विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना की उम्मीदवारी के बारे में झामुमो पार्टी एक सप्ताह में निर्णय लेगी। चंपई ने कहा कि अगर कल्पना विधानसभा चुनाव लड़ती हैं और जीतती हैं, तो झामुमो तय करेगा कि क्या वह मुख्यमंत्री बनेंगी।

आपको बता दें कि 20 मई को जब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 5वें चरण की वोटिंग होगी, तो उसी दौरान राज्य की गांडेय विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी। बता दें कि गांडेय सीट से झामुमो से विधायक सरफराज अहमद ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच ही इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते यह माना जा रहा था कि उन्होंने इस्तीफा ही कल्पना सोरेन के लिए दिया था।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story