रांची। हेमंत सोरेन के जेल जाते ही कल्पना सोरेन बहुत ही एक्टिव मूड में है। वो लगातार दौरे कर रही है, सभाएं ले रही है और संगठन के साथ-साथ गठबंधन की गतिविधियों में भी काफी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है। इंडिया गठबंधन की आज बड़ी सभा होने वाली है। इस सभा के पहले शनिवार को ही कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंची थी, जहां उन्होंने कई शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी कल्पना सोरेन की मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड की राजनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कल्पना सोरेन ने शनिवार को ही दिल्ल में कई महिला नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया एक्स पर इसकी फोटो भी शेयर की है। कल्पना सोरेन ने सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की पत्नी की सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। महिला नेताओं की फोटो शेयर करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा है कि…

नारी शक्तिस्वरूपा हैं… हम घर, समाज एवं सृष्टि का आधार हैं। हमारी सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक भूमिका अद्वितीय है। हम नारियों के पास असीम शक्ति है, जो समाज को परिवर्तित कर सकती है, एक नई दिशा दे सकती है और हमारे सक्रीय समर्थन के बिना किसी भी समाज की प्रगति सम्भव नहीं है। इसी सोच को और बुलंद करने हेतु आज, नई दिल्ली में आदरणीया सोनिया गांधी जी, सुनीता केजरीवाल जी, सीमा सिसोदिया जी, अनीता सिंह जी से मुलाक़ात कर निरंकुश-तानाशाही ताक़तों के खिलाफ एक हो कर लड़ने और उसे अपने देश से उखाड़ फेंकने के संकल्प को शक्ति दी। INDIA झुकेगा नहीं.. INDIA रुकेगा नहीं.. ~ कल्पना मुर्मू सोरेन

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...