झारखंड मेडिकल कॉलेजों में 90 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती, JPSC ने शुरू की प्रक्रिया…इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Recruitment for 90 Assistant Professor Posts in Jharkhand Medical Colleges: JPSC Initiates Process... Applications Can Be Submitted Starting This Date.

झारखंड के मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के कुल 90 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
JPSC ने जारी किया आवेदन कार्यक्रम
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा के बाद इन पदों के लिए आधिकारिक आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इन मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति
यह भर्ती राज्य के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में की जाएगी, जिनमें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद, एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज पलामू और फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका शामिल हैं। इन संस्थानों के सुपर स्पेशियलिटी विभागों में नियुक्तियां होंगी।
10 विभागों में होंगे पदों पर चयन
इन 90 पदों पर भर्ती विभिन्न 10 मेडिकल विभागों में की जाएगी। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों और साक्षात्कार के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित
उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से 28 अप्रैल से 12 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 12 मई से 14 मई तक केवल परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा।









