झटका: साल 2023 के पहले दिन LPG सिलिंडर हुआ महंगा... जानिए अब नई कीमत

LPG news। साल 2023 के पहले दिन लोगों की जेब पर जोरदार झटका लगा है। 1 जनवरी 2023 को एलपीजी सिलेंडर के दामों में तेल कंपनियों ने भारी बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस में कोई बदलाव तो नहीं किया लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में ₹25 की बढ़ोतरी तेल कंपनियों की ओर से की गई है। अब देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1769 में मिलेगा, कोलकाता में 1870 में, मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1721 में एलपीजी और चेन्नई में 1917 रुपए में उपभोक्ता की मिल सकेगा।

घरेलू सिलेंडर 6 जुलाई 2022 को हुआ था बदलाव

घरेलू रसोई गैस यानि एलपीजी में 6 जुलाई 2022 को बदलाव देखने को मिला था जब तेल कंपनियों ने इसकी कीमत में ₹50 का इजाफा किया था। पिछले 1 साल की बात करें तो घरेलू रसोई गैस की कीमत में 153.5 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

1 तारीख को तेल कंपनियां करती है समीक्षा

मालूम हो कि एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए महीने का पहला दिन बहुत खास होता है। दरअसल इसी दिन तेल कंपनियां रेट की समीक्षा करती है और एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर फैसला लेती है अर्थात महीने की 1 तारीख को या तो एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटती है या बढ़ जाती है।

2022 में 4 बार बदला था एलपीजी सिलेंडर का भाव

साल 2022 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 4 बार बदलाव देखने को मिला था। तेल कंपनियां हर बार के बदलाव में रेट की बढ़ोतरी की थी। इस बार भी नए साल में पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलिंडर में कोई बदलाव तो नहीं किया गया लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story