रांची वर्तमान में राज्य में ठंड की स्थिति बनी हुई है। जल्द ही के झारखंड के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। इसके चलते 24 दिसंबर यानी आज से आसमान में बादल छा सकते हैं। हालांकि इस बीच बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन बादल छाए रहने के चलते रात में तापमान की वृद्धि हो सकती है, लेकिन दिन के तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बना हुआ है झारखंड में इसका असर काफी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में आने वाले इस बदलाव का असर 27 दिसंबर तक रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छाए रहने के चलते तापमान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...