weather update नया साल शुरू होते ही राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा छिटपुट बादल छाने के साथ-साथ शीतलहर परेशान करेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 जनवरी को रांची समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों की तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इसलिए चलते ठंड का असर भी बढ़ जाएगा

वहीं 4 और 5 जनवरी को रांची समेत कुछ अन्य हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में इस समय उत्तर भाग से आ रही सर्द हवा असर डाल रही है, इसलिए सुबह के समय धुंध के साथ कनकनी बढ़ी हुई हुई है। शुक्रवार को राज्य में खूंटी जिला सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 6.1 डिग्री तक नीचे चला गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 9 .2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के विभिन्न हिस्सों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि दिन में धूप रहने से थोड़ी राहत महसूस हुई।

आगामी कुछ दिनों में मौसम का हाल एकदम से बदलने वाला है। शीतलहर का कहर लोगों को झेलना पड़ सकता है। सुबह के कई हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैं। साल 2022 के आखिरी दिन आज मौसम में हो रहे बदलाव से अगले कुछ दिनों में हालत और बदलने की संभावना है । तापमान में भारी गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...