रांची: मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से 17 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आज राज्य के दक्षिण पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं 16 अगस्त को राज्य के पश्चिमी भागों और 17 अगस्त को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है

सुबह से धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी अपना असर दिखाती रही। दोपहर बाद मौसम ने रंग बदल लिया। घने काले बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हुई। घंटे भर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 से 1 7 अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। गर्जन और वज्रपात का भी खतरा हो सकता है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने का अनुमान है। उसके बाद 19 और 20 अगस्त को भी कई स्थानों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहा। आज इसमें एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। उसके बाद अधिकतम तापमान अगले कई दिनों तक 30 डिग्री पर रह सकता है। बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...