रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश के साथ तेज हवा भी चल रही है. पश्चिमी विक्षोभ का असर के कारण मौसम का मिजाज बीते दो- तीन दिनों से बदल गया है।

रांची में झमाझम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में आज यानी सोमवार को भी दिखाई दे रहा है. राजधानी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. वहीं तेज हवा भी चल रही है.

रांची में 3 दिन में गिरा 9 डिग्री तापमान

रांची में तीन दिनों में नौ डिग्री पारा गिरा है। जबकि रविवार राज्य में सबसे ज्यादा मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया । यह पिछले 48 घंटों की तुलना में पांच डिग्री कम है। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री ओर जमशेदपुर का 35.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में राज्य के लिए चार दिनों का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार 26 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा भी चलने व वज्रपात होने का अलर्ट कई जगहों पर तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा के कुछ हिस्सों पर बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश भी हुई। चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी व संताल के कुछ क्षेत्रों में गरज और तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...