रांची । झारखंड में सर्दी बढ़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे, वहीं कई जगहों पर हल्की से मध्यम बूंदाबांदी भी होगी। मौसम में इस बदलाव का असर प्रदेश के सभी जगहों पर दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 9 दिसम्बर से प्रदेश में बादल छायेंगे वहीं अगले दिन तक इनका विस्तार पूरे प्रदेश में हो जायेगा। 10 दिसम्बर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो 9 दिसंबर की सुबह उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट से टकराने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण झारखंड के हवा के पैटर्न में बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र के मुताबिक सिस्टैम की वजह से 9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा कल से राज्य1 के कई इलाकों में आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। बादल 12 दिसंबर तक छाये रह सकते हैं। सिस्ट।म के कारण दिन के तापमान में थोड़ा कमी देखने को मिलेगी। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सुबह में कहीं-कहीं कोहरा या धुंध देखने को भी मिलेगा।

दक्षिण झारखंड में अच्छी बरसात हो सकती है। जबकि बाकी इलाकों में बूंदाबांदी तक ही सीमित रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सर्दी के मौसम में उत्तर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना और दक्षिण से नमी युक्त हवा आकर एक बिंदु पर मिलने से बरसात की संभावना बढ़ जाती है। झारखंड में ऐसा 10 दिसम्बर को हाेने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मंडौस 9 दिसम्बर को तमिलनाडू पहुंचेगा। जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बरसात का अलर्ट जारी हुआ है। इस तूफान का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...