झारखंड VIDEO: महिला गिड़गिड़ाती रही…लेकिन कर्मचारियों ने घर गिरा दिया, महिला बोली, ना नोटिस दिया, ना सूचना….बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना
Jharkhand VIDEO: The woman kept pleading...but the employees demolished the house, the woman said, neither notice was given nor information...Babulal Marandi targeted her

गिरिडीह। वन विभाग के कर्मचारियों की मनमानी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरे पर हमला बोला है। पूरा मामला गिरिडीह के बगोदर प्रखंड के खेतको का है, जहां वनकर्मियों ने निर्माणाधीन अबुआ आवास को गिरा दिया।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇
एक गरीब व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाने में अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई लगा देता है। लेकिन गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित खेतको में निर्माणाधीन आवास को वन विभाग के कर्मियों ने ज़बरदस्ती ढहा दिया।
महिला दीवार न गिराने की गुहार लगाती रही, लेकिन वनकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। महिला… pic.twitter.com/e47M0spnvq
— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 30, 2025
घटना का चौतरफा विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस मामले को लेकर बगोदर की बीडीओ निशा कुमारी ने आवास तोड़ रहे वन कर्मियों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है।
दरअसल, खेतको गांव की तारा कुमारी पांडेय नामक महिला को अबुआ आवास मिला है। महिला के मुताबिक वह भू दान की जमीन पर आवास बना रही थी। इस बीच कुछ वनकर्मी पहुंचे और उसके निर्माणाधीन आवास को यह कहकर तोड़ने लगे कि आवास वन भूमि पर बन रहा है।
महिला गिड़गिड़ाती रही, मकान नहीं गिराने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।महिला ने इस मामले को लेकर बगोदर थाना में वन कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दी है। जबकि सरिया – बगोदर के एसडीएम को भी न्याय के लिए पत्र सौंपा है।
वहीं इस मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एक गरीब व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाने में अपनी पूरी ज़िंदगी की कमाई लगा देता है। लेकिन गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड स्थित खेतको में निर्माणाधीन आवास को वन विभाग के कर्मियों ने ज़बरदस्ती ढहा दिया।
महिला दीवार न गिराने की गुहार लगाती रही, लेकिन वनकर्मियों ने उसकी एक न सुनी। महिला को गंदी-गंदी गाली भी दी गई। महिलाओं को गाली देने का ये अधिकार किसने दिया? यह मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। हेमंत सरकार में प्रशासन संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पार चुका है। गिरिडीह के उपायुक्त से बाबूलाल मरांडी ने दोषी वनकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें तथा पीड़ित महिला को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग की है।