VIDEO: हिमंता ने उन पर FIR दर्ज कराने वालों को क्यों कहा Thank You, बोले, रांग नंबर डायल कर दिया, मैंने क्या…

Himanta Biswa Sarma : हिमंता बिस्वा सरमा की राजनीति का अंदाज बिल्कुल अलग है। झारखंड में भी उन्होंने विपक्षी पार्टियों को अपने चुटीले बयानों से परेशान कर रखा है। पिछले दिनों हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

अब हिमंता ने उस FIR के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया के पूछे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में उनके खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है, उसके बहाने से वो झारखंड बीच-बीच में आते रहेंगे।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए हिमंता ने कहा कि, बिरसा मुंडा जी और सिद्धू कानू जी का नाम लेने के लिए JMM-Cong ने मेरे खिलाफ FIR करवाया। अच्छी बात है कि अब मुझे झारखण्ड आने का और भी मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। इसी के बहाने वो बीच झारखंड आते-जाते रहेंगे। जिन्होंने भी उनके खिलाफ FIR दर्ज किया है, सभी का धन्यवाद।

हिमंता बिस्वा ने कहा कि पितांबर-नीलांबर की भूमि में, सिद्धू-कान्हु और बिरसा मुंडा की भूमि में ऐसे नामांकरण होने चाहिये, जो इस भूमि के गौरव को दर्शाये। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उन पर मुकदमा करने वालों ने रॉन्ग नंबर डायल कर दिया है.

मैंने पूछा था कि सिदो-कान्हू की धरती में हुसैनाबाद नाम क्यों और कैसे हुआ तो लोग मेरे ऊपर नाराज हो गए और मुकदमा कर दिया।

उन्होंने कहा कि झारखंड सिदो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर और भगवान बिरसा मुंडा की धरती है. हुसैनाबाद में उन्होंने पूछ लिया था कि आखिर ये नाम यह क्यों रखा गया है, किसी ने कोई जवाब नही दिया। मेरे पूछने पर लोग नाराज हो गए मुकदमा कर दिया.हिमंता ने कहा कि झारखंड में बहुत अच्छे से सरकार बनने जा रही है।

Related Articles