झारखंड ट्रांसफर पोस्टिंग: अंचल अधिकारी (CO) सहित झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी का तबादला

Jharkhand Transfer Posting: Many officers of Jharkhand Administrative Service including Circle Officer (CO) transferred from here to there.

Ranchi transfer news। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग की है। जिसमें अंचल अधिकारी से लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी तक शामिल हैं। 11 भू राजस्व विभाग के अधिकारियों का का स्थानांतरण पदस्थापन किया है.

इन अधिकारी का किया गया स्थानांतरण

दिनेश कुमार गुप्ता अंचल अधिकारी बिशनपुर गुमला को स्थानांतरित करते हुए उन्हें अंचल अधिकारी चिनिया गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अंचल अधिकारी चिनिया शेखर वर्मा को अंचल अधिकारी बिशनपुर गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची किरण बोदरा को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हजारी बाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग प्रीति केरकेट्टा को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग अमृत खाखा को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका शांदा नुसरत को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू निर्मल सुरीन को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद के पद पर स्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद राजेश कुमार को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है.

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी धनबाद मिथिलेश कुमार चौधरी को स्थानांतरित करते हुए उन्हें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका करते हुए उन्हें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है.

प्रतीक्षारत मोहम्मद मुजाहिद अंसारी को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अंचल अधिकारी जलडेगा मधु श्री मिश्र को अंचल अधिकारी कुडू लोहरदगा के पद पर पद स्थापित किया गया है.

इस संबंध में राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story