झारखंड: चुनाव में जवानों और कर्मचारियों को निशाना बनाने की थी कोशिश, जवानों ने IED बम को किया बरामद

सिंहभूम। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बीच आज बड़ी नक्सली वारदात की कोशिश जवानों ने नाकाम कर दी। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम को बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के जोजाहातू और हेसाबांध के बीच जंगली क्षेत्र में पांच किलों का आईईडी बम बरामद किया है। इसे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया गया था।

आपको बता दें नक्सलियों ने पहले से ही चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर रखी है। इसको लेकर नक्सलियों ने इससे पहले कई जगह पोस्टरबाजी भी की थी, लेकिन सुरक्षाबलों की चाक चौबंद सुरक्षा में नक्सलियों के नापाक इरादे विफल होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुरक्षाबलों ने बम बरामद कर मतदान में हिंसक घटना की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जानकारी मिली है कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ इलाके में घूम रहा है।

HPBL Desk
HPBL Desk  

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति की हो, खेलकूद की हो, अपराध की हो, मनोरंजन की या फिर रोजगार की, उसे LIVE खबर की तर्ज पर हम आप तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Next Story