झारखंड-थाना प्रभारी सस्पेंड: लापरवाही पड़ी भारी, DSP की जांच रिपोर्ट पर SP ने सस्पेंड करने का दिया आदेश…अश्लील वीडियो..

Jharkhand Police Station Incharge Suspended: Negligence proved costly, SP orders suspension based on DSP's investigation report...

गुमला। खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। ASI पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर ASI को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय गया है। सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगा है।

मामले में पुलिस ने आरोपी एएसआई मनोज पासवान को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता कीअश्लील हरकत की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने गुमला महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि पूरा मामला अश्लील हरकत वर्ष 2017 से जुड़ा हुआ है, जब पीड़िता महज 16 वर्ष की थी और नाबालिग थी।

आरोप है कि मनोज पासवान ने पहले पीड़िता की मां से एक इंश्योरेंस पॉलिसी कराई और इसी बहाने उसका परिवार से संपर्क बढ़ा। धीरे-धीरे आरोपी का घर आना-जाना शुरू हो गया और वह पीड़िता से फोन पर बातचीत करने लगा। प्राथमिकी के मुताबिक वर्ष 2017 में आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुमला के पटेल चौक के पास बुलाया। अश्लील हरकत की और वीडियो बनाया।

वहां से वह उसे एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता का यौन शोषण करता रहा।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी संबंध बनाने के दौरान उसे जबरन मुस्कुराने के लिए दबाव डालता था और वीडियो रिकॉर्ड करता था।

लंबे समय तक धमकी और भय के कारण वह शिकायत नहीं कर सकी। मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन को भी गलत हरकत करने की धमकी देना शुरू कर दिया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब पीड़िता की मां को इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई।

इस पर आरोपी ने उन्हें गुमला के एक पार्क में बुलाया और अमानवीय व्यवहार करते हुए जमीन पर थूक कर चटवाया। इसके बावजूद उसने वीडियो डिलीट नहीं किया।दो दिन पहले जब कथित अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया, तब वर्तमान में 25 वर्षीय पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी एएसआई का विवादों से पुराना संबंध रहा है। बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले भी उसे गुमला स्थित सरकारी क्वार्टर में अन्य महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। उस मामले में भी उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी और वह जेल गया था। करीब दो महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Related Articles

close