रांची: पुलिस विभाग में 771 पदों पर जल्द भर्तियां होगी। सूबेदार, सिपाही, रसोईया और नाई जैसे पदों पर ये भर्तियां होगी। अगले महीने इंटरव्यू के जरिये SAP यानि स्पेशल आक्सिलियरी पुलिस (special auxiliary police)की बटालियन में ये भर्तियां होगी। सैप के बटालियन में वही भर्ती के पात्र होंगे, जो रिटायर सैनिक हों। ये भर्तियां बहुद्देशीय सैप की दो वाहिनी सैप वन टाटीसिल्वे और सैप टू वाहिनी हलुदबनी जमशेदपुर के लिए की जायेगी। दोनों वाहिनियों का कार्यकाल 31 मई 2027 तक है। आपको बता दें कि सैप में रिटायर्ड जेसीओ, हवलदार और सिपाहियों की कांट्रैक्ट की अनुबंध पर नियुक्ति होती है। राज्य सरकार इन्हें एकमुश्त मानदेय देती है। झारखंड राज्य के निवासी रिटायर्ड सैनिक उपलब्ध न होने की स्थिति में ही रिक्त पदों पर दूसरे राज्यों के रिटायर्ड सैनिकों की नियुक्ति होगी।

SAP के जवानों को मिलता है मानदेय


सैप बटालियन में भर्ती होने वाले जवानों को मानदेय के अलावे यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता भी दिया जाता है। साथ ही इन्हें साल में 30 दिनों की छुट्टी भी मिलती है। सरकार ने इनके लिए तय मानदेय के मुताबिक मानदेय और भत्ता निर्धारित किया है। ड्युटी के दौरान मौत पर राज्य के पुलिसकर्मियों के परिवार को जो मुआवजा और अनुदान मिलता है, वही मुआवजा सैप कर्मी के परिवार को भी दिया जाएगा। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति का भी प्रावधान इनकी नियुक्ति शर्तों में रखा गया है।

15, 16 और 17 मई को होगी भर्तियां

स्पेशल आक्सिलियरी पुलिस में 771 पदों पर भर्तियां होगी। ये सैप के दोनों बटालियन के लिए होगी। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। मई की 15, 16 और 17 तारीख को जैप-वन डोरंडा में साक्षात्कार होगा। इसमें सूबेदार से लेकर रसोइया तक की भर्तियां होगी। राज्य में विधि व्यवस्था संभालने, नक्सल विरोधी अभियान को गति देने, राज्य की जेलों में सुरक्षा, औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, थाना, आउट पोस्ट, टेंपररी आउट पोस्ट में पर्याप्त सशस्त्र बल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही रिटायर्ड सैनिकों की सेवा अनुबंध पर ली जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...